पिता की ही 72 पत्नियों से कर ली शादी, अब कुल 100 बीवियों से हैं 500 बच्चे
dainikbhaskar.com|Jun 19, 2015, 11:51AM IST
(दो पत्नियों के साथ सेंट्रल अफ्रीका क्षेत्र के एक राजा)
सेंट्रल अफ्रीका के देश कैमरून के बफुट क्षेत्र में रहने वाले राजा एबुंबी-2 की 100 पत्नियां हैं। दिलचस्प ये है कि इनमें से 72 औरतों ने उनके पिता से भी शादी की थी। स्थानीय परंपरा के तहत राजा के बाद उसके बेटे को सभी पत्नियों और उनके बच्चों को अपना लेना होता है।
कैमरून में बहुविवाह प्रथा अब भी कानूनन सही है और देश के ग्रामीण हिस्सों में अक्सर मर्दों की कई पत्नियां होती हैं। 1968 में एबुंबी-2 के पिता की मौत हो गई थी और उन्हें बफुट क्षेत्र का 11वां राजा बनाया गया था। उनके 500 बच्चे भी हैं।
राजा की तीसरी पत्नी ने 'सीएनएन' से बातचीत में कहा कि हर सफल आदमी के पीछे बहुत निष्ठावान महिला का हाथ होता है। उन्होंने यह भी बताया कि यहां के परंपराओं के अनुसार अधिक उम्र की बीवियों को कम उम्र की बीवियों को संस्कार सिखाने पड़ते हैं। इतना ही नहीं राजाओं को भी ये संस्कार दिए जाते हैं क्योंकि वे राजकुमार से राजा बने होते हैं।
रिपोर्टों के मुताबिक, राजा की पत्नियां बातचीत करने में माहिर होती है और कई भाषाओं की जानकारी भी रखती हैं। हालांकि, कैमरून में अब बहुविवाह परंपरा का विरोध होने लगा है। पहले की अपेक्षा बहुविवाह का समर्थन करने वाले कम लोग रह गए हैं। लेकिन इसके बावजूद राजा का कहना है कि उनका काम अपनी परंपरा और संस्कृति को बचाए रखना है। राजा ने यह भी कहा कि उनकी पत्नियां उनके लिए बेहद अहम है।
आगे की स्लाइ्डस में देखिए राजा और रानियों की PHOTOS....
No comments:
Post a Comment