बहन के शव के साथ रहने वाले ने लिखा-संबंध बनाते देखना चाहती थी मां, भेजती थी मेड
- dainikbhaskar.com
- Jun 13, 2015, 11:29 AM IST
- Google Plus
- COMMENTS15
1 of 9
कोलकाता. पश्चिम बंगाल के कोलकाता के एक फ्लैट में लाशों के साथ रह रहे पार्थो डे की डायरियों से पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य हाथ लगे हैं। रॉबिन्सन लेन इलाके के एक फ्लैट में पुलिस को जांच में कई नोट मिले हैं, जिनसे पता चला है कि पार्थो मानसिक रूप से पीड़ित है। बहन से प्यार करने के कारण सात महीने तक उसके शव के साथ रहने वाले पार्थो ने परिवार के बीच आपसी विवाद और यौन संबंधों की विचित्र कहानी बयां की है। पार्थो ने लिखा है, ''मेरी मां सोचती थी कि मैं नपुंसक हूं। वह मुझे किसी के साथ संबंध बनाते हुए देखना चाहती थी। इसीलिए वह नौकरानी को मेरे रूम में भेज दिया करती थी।''
क्या है मामला
कोलकाता के पॉश इलाकों में से एक रॉबिनसन स्ट्रीट में गुरुवार को 77 साल के अरबिंदो डे ने खुद को आग लगा ली थी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो इस घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने पाया कि अरबिंदो का बेटा पार्थो अपनी बहन के कंकाल के साथ रह रहा है। इसके अलावा, फ्लैट में दो कुत्तों के भी शव मिले जो बुरी तरह सड़ चुके थे। फ्लैट से इस शख्स के पिता की जली हुई लाश के अलावा एक इंसानी, 2 लेबराडोर कुत्तों के कंकाल और कुछ खाने के पैकेट्स मिले। वहां मौजूद पार्थो ने पुलिस को बताया था कि वह अपनी बहन से बहुत प्यार करता था, इसलिए बीते साल दिसंबर में उसकी मौत होने के बावजूद शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। पुलिस को फ्लैट में काफी खाना पड़ा मिला है। पार्थो ने बताया कि उसकी बहन की आत्मा रोज खाना खाने आती है। इसके चलते फ्लैट में खाना रखा था। वह अपने पिता के साथ बहन और कुत्तों के कंकालों को भी खाना खिलाता था।

बहन और मां के बीच विवाद का जिक्र
पार्थो डे ने कहा, ''मेरी बहन बूढ़ी होते जा रही थी और वह अपने लिए आजादी चाहती थी। मेरी मां उससे ईष्या करती थी। हम छुट्टी मनाने के लिए दीघा गए। मेरी मां ने उसे बाथरूम में नंगा कर दिया।'' पार्थो डे ने 10 कॉपियों में नोट लिखें हैं जिसे वह अपनी 'ऑटोबायोग्राफी' करार दे रहा है। पार्थो की राइटिंग में लिखे नोट्स में उसकी मां और बहन के बारे में विवाद का जिक्र है। इसमें उसने सेक्स की कहानी भी बयां करने की कोशिश की है।

परिवार के सदस्यों के बीच था जटिल संबंध
शुक्रवार को कोलकाता पुलिस ने जब बंगले में सर्च ऑपरेशन चलाया तो कई 'सेक्शुअल ओवरनोट' मिले। ये नोट पार्थो की राइटिंग में हैं। इन नोट्स के आधार पर पुलिस का कहना है कि परिवार के सदस्यों के बीच बहुत ही जटिल संबंध थे। हालांकि, कुछ मनोवैज्ञानिकों का यह भी दावा है कि हो सकता है कि पार्थो ने ये सारे नोट मनगढ़ंत लिखे हों। वहीं, यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि ये यौन अत्याचार की घटना हो। बहन की मौत में पार्थो का हाथ होने से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। लेकिन डॉक्टरों ने पुलिस को सुझाव दिया है कि कम से कम हफ्ते भर पार्थो की मानसिक अवस्था का निरीक्षण करना पड़ेगा। इसके बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचा जा सकता है।

मनोचिकित्सकों को शक- शवों के साथ संबंध बनाता था पार्थो
पार्थो की मानसिक अवस्था की जांच करने वाले मनोचिकित्सक सब्यसाची मित्रा का कहना कि 44 साल का यह इंजीनियर नेक्रोफिलिया (necrophilia) से पीड़ित हो सकता है। इस अवस्था में व्यक्ति लाश से सेक्स करना चाहता है। मित्रा ने कहा, ''पार्थो ने डायरी में जो लिखा है, उससे ऐसी संभावना है कि वह फ्लैट में मौजूद लाशों के साथ यौन संबंध बनाता हो। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है, लेकिन इस प्रकार का व्यवहार साइको मरीज इन हालात में ही करता है।'' शनिवार को अस्पताल में पार्थो से पूछताछ के दौरान पुलिस के साथ मनोचिकित्सकों की एक टीम भी मौजूद रहेगी।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ेंः बहन की लाश कमरे में बंद थी और भाई ने की थी पार्टी...
No comments:
Post a Comment