रिसर्च टीम। साइंस मानता है कि धरती पर इंसान की औसत उम्र 82 साल है, अगर उम्र इससे पार हो जाए तो अंतिम पड़ाव में जीने की इच्छा खत्म हो जाती है और शरीर साथ छोड़ने लगता है। आमतौर पर लोग सब कुछ छोड़ मौत आने का इंतजार करते हैं, लेकिन, 96 साल की ताओ-पोर्चोन-लिंच पर न विज्ञान के आंकड़े लागू होते हैं और न इंसानी कमजोरियां। 100 साल की होने से 4 कदम दूर ताओ-पोर्चोन-लिंच आज सिर्फ योग कर ही नहीं रही हैं, बल्कि पूरी एनर्जी और उत्साह से हलासन, सर्वांगासन, मयूरासन जैसे कई आसन सिखा भी रही हैं।
ताओ-पोर्चोन-लिंच की योग के प्रति समपर्ण को देख आप सच में हैरत में पड़ जाएंगे। जिस उम्र में आमतौर पर इंसान बेहद कमजोर हो जाता है और बिस्तर पकड़ लेता है, उस उम्र में ताओ लिंच योग के कठिन से कठिन आसन को बेहद सजह ढंग से कर जाती हैं। आज भी वे अपने स्टूडेंटस को योग सिखाने के लिए सुबह 5 बजे उठती हैं। सप्ताह में 4 घंटे की छह से ज्यादा क्लासेस भी लेती हैं। इसी डेडीकेशन के चलते ताओ लिंच को मई, 2012 में दुनिया की सबसे बुजुर्ग योगा टीचर का “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” का अवॉर्ड भी मिल चुका है। वे 70 साल से योग के लिए काम कर रही हैं। अगर ये कहा जाए कि वे 96 वर्ष में 96 वे से ज्यादा आसन सिखा रही हैं तो गलत नहीं होगा।
इंटरनेशनल योग डे से पहले dainikbhaskar.com आपको बता रहा है कि ऐसी जीवंत महिला के जीवन के रोचक पहलूओं के बारे में।
श्री अरविन्द और इंद्रा देवी से सीखा था योग:
ताओ लिंच का जन्म वर्ष 1918 में भारत के पुडुचेरी में हुआ था। उनके पिता फ्रैंच मूल के और मां मणिपुरी थीं। योग के प्रति उनका झुकाव आठ साल की उम्र से ही हो गया था, जब वह पुडुचेरी के बीच पर लोगों को योग करती देखती थीं। उन्होंने महान दार्शनिक और योगी श्री अरविन्द और इंद्रा देवी से योग सीखा था। फिलहाल वे अमेरिका के न्यूयार्क शहर में रहती हैं।
हॉलीवुड फिल्मों में भी किया काम:
ताओ लिंच आज भले ही योगी हैं लेकिन इसके पहले वह पूर्व डॉंसर और पूर्व एक्ट्रेस भी रही हैं। उन्होंने एक मॉडल के रूप में दुनिया भर की सैर की। बाद में लंदन होते हुए न्यूयार्क में सैटल हो गईं, जहां उन्होंने स्नो बोट (1951) और द लॉस्ट टाइम आई सा पेरिस (1954) में काम किया था। इस दौरान हॉलीवुड इंडस्ट्रीज के कलाकारों को योग सिखाया करती थीं। 1967 में एक्टिंग छोड़ फुलटाइम योग को अपना करियर बना लिया।
बॉलीवुड कनेक्शन भी हैं, देव आनंद से थी अच्छी दोस्ती:
ताओ लिंच का बॉलीवुड से भी अच्छा रिश्ता रहा है। बताया जाता है कि वह सदाबहार हीरो स्व. देव आनंद की अच्छी दोस्त थीं। देव आनंद से उन्हें कामिनी कौशल ने मिलाया था। वर्ष 2012 में मुंबई में डांसर संदीप सोपरकर के एक कार्यक्रम “एजलेस डॉंसर” में उन्हें एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने सम्मानित किया था।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, ताओ-पार्चोन-लिंच के योग करते वे PHOTOS, जिन्हें 96 वर्ष की उम्र में करना आसान नहीं. .
No comments:
Post a Comment