मुंबई में भारी बारिश के बाद हालत खराब, लोकल ट्रेन ठप- स्कूल बंद, जानिए अभी
- dainikbhaskar.com
- Jun 19, 2015, 09:40 AM IST
- Google Plus
- COMMENTS4
1 of 5
मुंबई. पिछले 24 घंटे से हो रही भारी बारिश के बाद मुंबई में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बीएमसी कमिश्नर के मुताबिक बीते 24 घंटे में यहां करीब 170 मिलीलीटर बारिश हुई है और इसी कारण यहां सड़कों पर काफी पानी जमा हो गया है। रेलवे ट्रैक पर पानी भरा होने के कारण लोकल ट्रेन सेवा ठप हो गई है। बीएमसी के सभी स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है।
परेशान हो रहे हैं लोग
भारी बारिश के कारण मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा ठप हो गई है। रेलवे ट्रैक पर काफी पानी जमा है और इस वजह से रेलवे अथॉरिटी ने बिना किसी पूर्व जानकारी के ट्रेन रद्द कर दीं। फिलहाल, यह जानकारी भी नहीं दी गई है कि ये सेवा कब बहाल हो पाएगी। बीएमसी ने अपने सभी स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी घोषित तो कर दी लेकिन इसकी भी पहले से जानकारी स्टूडेंट्स को नहीं दी गई।
बीएमसी की चेतावनी
बीएमसी ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में भी भारी बारिश हो सकती है इसलिए लोग जब तक बेहद जरूरी नहीं हो तब तक घरों से नहीं निकलें। इस बारे में एक अलर्ट भी जारी किया गया है। सायन, कुर्ला, माटुंगा और भायंदर में हालात काफी खराब हैं। बीएमसी कमिश्नर ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि उनका अमला पूरी क्षमता के साथ हालात से निपटने में जुटा है और उम्मीद है कि अगले कुछ घंटे में हालात काबू में आ जाएंगे। बीएमसी ने कुछ खास इलाकों में 250 हेवी पम्प लगाएं हैं ताकि जमा हुए पानी को बाहर निकाला जा सके।
आगे की स्लाइड्स में देखेंः बारिश से बेहाल हुई मुंबई की फोटोज...
No comments:
Post a Comment